रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को महाराष्ट्र के उलधाना दौरे पर है। सुबह 10.30 बजे की फ्लाइट से रवाना होकर 11.30 बजे महाराष्ट्र पहुंच गए। तय कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री संत गजानंद के दर्शन करेंगे। इसके अलावा ओबीसी समाज के अधिकार सम्मेलन में शामिल होंगे। गजानद दादा मार्केट में एक कार्यक्रम का किया गया है। शाम पूणे से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 4.20 बजे राजधानी पहुंचेंगे।
दौरे से पहले मुख्यमंत्री ने जीएसटी क्षतिपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा, भाजपा से अब भारत की अर्थव्यवस्था सुधरी नहीं जा रही है।