एक बार फिर निया शर्मा ने अपनी फोटोज से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। निया ने अपने बेडरूम से कुछ फोटोज साझा की हैं। इन फोटोज में वह व्हाइट कलर की स्ट्रिप्ड शॉर्ट ऑउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। निया ने एक साथ 3 फोटोज साझा की हैं। इन फोटोज में निया शर्मा व्हाइट ऑउटफिट के साथ एक रिग्स वाला नेकलेस और हाफ पोनी बनाए हुए हैं। सिर्फ 1 ही घंटे में निया की ये फोटोज 60 हजार से अधिक बार लाइक की जा चुकी हैं। निया शर्मा की इन फोटोज पर लोग हार्ट और फायर इमोजी बना रहे हैं। कई लोग उन्हें सबसे खूबसूरत अभिनेत्री बता रहे हैं तो कुछ उनकी अदाओं को दिलकश बोल रहे हैं।
वही हाल ही में निया शर्मा को निकिता गांधी के म्यूजिक वीडियो ‘फूंक ले’ में देखा गया था। उन्होंने इस बारे में बात की तथा कहा कि उन्होंने गाने के लिए अपने शरीर को कैसे शेप में रखा। निया ने हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल को बताया, ‘मैंने इसके लिए बेहद मेहनत की। मैंने खाना बंद कर दिया। मैंने सचमुच स्वयं को भूखा रखा। सांग में काफी सारे डांस मूव्स हैं तथा मैं चाहती थी कि ये बिल्कुल सही नजर आए। मैंने नहीं सोचा था कि यह आइटम सॉन्ग ‘दो घूंट’ के बाद इतनी जल्दी मेरे पास आएगा तथा इसलिए मैं इसे अपना बेहतरीन शॉट देना चाहती थी।’