बाराद्वार नगर पंचायत क्षेत्र में संपन्न हुआ निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी हुए कार्यक्रम में शामिल

सक्ती– नगर पंचायत नया बाराद्वार के वार्ड नं-14 में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य एवं विकास परियोजना मिशन अस्पताल चाम्पा द्वारा सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार के सहयोग से किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी के द्वारा किया गया , इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में सिविल डिस्पेंसरी प्रभारी डॉ विजय लहरे, दंत चिकित्सक प्रिया एक्का , नेत्र चिकित्सक आशीष कुमार राठौर, मिशन अस्पताल के डॉक्टर नीनी एवं नर्स प्रीति , परियोजना प्रबंधक छोटेलाल सिंह , मितानिन मथुरा सूर्यवंसी वार्ड14 मितानिन रूपा बरेठ सामुदायिक समन्वयक सोमू राम यादव सुभद्रा यादव सुमन लहरे के सहयोग से 74 लोगो का स्वास्थ्य जांच किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबोधित करते हुए नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी ने कहा कि मिशन अस्पताल चांपा की पहल एवं सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार के सहयोग से आयोजित इस शिविर का सभी आमजनों को लाभ उठाना चाहिए, हम सब गंभीर बीमारी से ग्रस्त ना हो या फिर मौसमी बीमारी से बचाव हेतु ऐसे स्वास्थ्य शिविर काफी लाभदायक साबित होते हैं। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का प्रस्ताव लेकर जब मिशन अस्पताल के अधिकारी मुझसे मिले तो मैंने इन्हें आमंत्रित किया की हमारे नगर पंचायत क्षेत्र के जितने ज्यादा से ज्यादा वार्डों में ऐसे शिविर का आयोजन आप रखना चाहते हैं उसे जरूर आयोजित कराएं साथ ही हमारे ओर से जो भी सहयोग अपेक्षित होगा उस हेतु सदैव तत्पर है। वर्तमान समय में स्वास्थ्य के प्रति हम सभी को काफी जागरूक रहने की जरूरत है।इस प्रकार के आयोजन बहुत ही लाभदायक हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *