तापमान घटा,लेकिन झुलसाने वाली गर्मी बढ़ी, दोपहर में सूनी होने लगी सड़कें

रायपुर। गर्मी बढ़ने के साथ अब राजधानी में लोग घरों में सिमटने लगे हैं। सड़कों पर निकलना कम होते जा रहा है। धूप इतनी तीखी लग रही है कि लोग छांव ढूंढते भी दिख रहे हैं। सड़कों के किनारे लगे पेड़ पहले ही विकास की भेंट चढ़ चुके हैं। ऐसे में लोग ऊंची बिल्डिंग की परछाई में धूप से बचाव करने को विवश हैं।

दक्षिण से आ रही नमीयुक्त हवा के चलते भले ही अधिकतम तापमान में गिरावट आया है, लेकिन झुलसाने वाली गर्मी में और बढ़ोतरी हुई है। दोपहर की तपिश के साथ ही रात्रि में भी गर्मी और बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में दिन का पारा और भी बढ़ सकता है। हालांकि बस्तर संभाग में दिन-रात के तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *