समुद्र किनारे बिकिनी में मोनालिसा ने दिए बोल्ड पोज

भोजपुरी सिनेमा से लेकर छोटे पर्दे तक अपनी एक्टिंग से लाखों, करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मोनालिसा सुपरहिट ​भोजपुरी फिल्मों के अलावा टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं इन दिनों वह रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में मोनालिसा अपने पति एक्टर विक्रांत सिंह के साथ नजर आ रही हैं। इस शो को लेकर मोनालिसा लगातार सुर्खियों में बनीं हुई हैं। लेकिन इसी बीच उनकी एक सुपरहॉट बिकिनी तस्वीर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। इस तस्वीर को देख उनके फैंस क्रेजी हो रहे हैं। यहां देखें मोना की बिकिनी तस्वीर…

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बिकिनी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह ब्लू कलर की बिकिनी पहने समंदर किनारे बने स्वीमिंग पूल में बैठकर पोज देती दिख रही हैं। इस दौरान मोनालिसा का पोज देने का अंदाज बेदह ही हॉट नजर आ रहा है। इस दौरान मोनालिसा ने दो चोटी की है जो उनपर काफी सूट कर रहा है। एक्ट्रेस की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर लगातार यूजर्स उनकी हॉटनेस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस पर यूजर्स उन्हें हॉट, फायर और ब्यूटीफुल जैसे कमेंट कर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *