नगरपालिका कार्यालय में की गई सामान्य बैठक का आयोजन

किरन्दुल-किरंदुल नगरपालिका परिषद में शुक्रवार को सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कुल 35 बिंदु पर चर्चा किया गया जिसमें की आस्थाई दख़ल,प्लेस्मेंट कर्मचारी,सामुदायिक भवन बस स्टैंड निर्माण,शोपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण,आदि के निविदा के सम्बंध में चर्चा किया गया साथ ही पेन्शन योजना एवं परिवार सहायता के आवेदन की स्वीकृति की गई।नगर पालिका में ज़रूरी वाहन का क्रय,पौनी पसारी योजना,स्वछता सर्वेक्षण और प्रमुख तौर पर बजट जो कि 2470.30 लाख का है से सम्बंधित मीटिंग आयोजित किया गया था।इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय,मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार मेरिया,अभियंता राहुल थवानी,लेखापाल विनीत साव,पार्षद गण,अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *