प्रेग्नेंट देबीना बनर्जी की हुई गोद भराई, एक्ट्रेस के बंगाली लुक ने जीता फैंस का दिल

टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस देबीना बनर्जी प्रेग्नेंसी फेज का जमकर आनंद ले रही हैं। 24 मार्च को देबीना की गोद भराई हुई। जिसमें देबीना ट्रेडिशनल बंगाली अवतार में नजर आई। देबीना ने अपनी गोद भराई की स्टनिंग फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की हैं। देबीना अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं। देबीना बनर्जी की गोद भराई का प्रोग्राम इंटीमेट सेरेमनी में हुआ था। देबीना ट्रेडिशनल लुक में अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। देबीना बनर्जी ने इस फंक्शन के लिए मैरून ड्रेस पहनी।

वही देबीना के इस लुक में ट्रेडिशनल जूलरी, बिंदी, सिंदूर, चूड़े ने चार चांद लगाए। रेड लिपस्टिक, विंग आईलाइनर के साथ लाइट मेकअप कर देबीना गोद भराई के लिए रेडी हुईं। देबीना ने हेयरबन के साथ अपने इस लुक को कम्प्लीट किया। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देबीना बनर्जी ने अपनी कई कैंडिड फोटोज साझा की हैं। फोटोज में देबीना कभी अपनी स्माइल से प्रशंसकों के दिलों को घायल करती नजर आई, तो कभी शरमाती, इठलाती न्यूलीवेड की भांति पोज देती दिखाई दी।

वही अपने इस लुक का देबीना बनर्जी में एक लॉन्ग शॉट भी साझा किया है जिसमें देबीना बनर्जी का बेबी बंप स्पष्ट नजर आता है। देबीना की ये फोटोज बहुत वायरल हो रही हैं। प्रशंसक एवं स्टार्स देबीना के लुक की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। इन फोटोज को साझा करते हुए देबीना ने बताया कि मैं अपने बेबी शावर में बंगाली अधिक लगना चाहती थी हालांकि आखिर में बिहारी ज्यादा लगी। या शायद ज्यादा उत्तर भारतीय। देबीना की इन फोटोज में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो चेहरे पर खिलता दिखाई दिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *