टीवी शो ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती के रोल से अपनी खास इमेज बनाने वाली पूजा बनर्जी आज छोटे पर्दे का एक जाना माना नाम हैं। पूजा ने करियर में कई शोज और म्यूजिक वीडियोज में काम कर अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। फिल्हाल पूजा टीवी की दुनिया से थोड़ा दूर हैं और अपनी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। लेकिन वह अपने फैंस के साथ लगातार सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी हुई हैं। पूजा अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड फोटोज और वीडियोज के जरिए फैंस को हैरान करती रहती हैं। इसी बीच पूजा के ड्रेसिंग सेंस ने फिर से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यहां देखें तस्वीरें…
पर्दे पर सिंपल और संस्कारी किरदार निभाने वाली पूजा बनर्जी रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं। अक्सर उनकी बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट प चर्चा में बनीं रहती हैं। इसी बीच पूजा ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है। पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पूजा व्हाइट कलर की ड्रेस पहने हुए हैं। उनकी ये ड्रेस बेहद ही टाइट है। इस टाइट ड्रेस को पहनकर पूजा किसी चीज के सहारे से खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी ये ड्रेस नी लेंथ तक है। वहीं इस ड्रेस में गोल्डन कलर का बॉर्डर है जो इस ड्रेस को और भी खूबसूरत बना रहा है। वहीं इस ड्रेस का गला काफी डीप है जिसमें उनके क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए पूजा ने हेयर ओपन किए हुए हैं और सटल मेकअप किया हुआ है।
हमेशा की तरह ही पूजा की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इन तस्वीरों के साथ पूजा ने इसी ड्रेस में अपना एक डांस वीडियो भी शेयर किया है। इस पर कमेंट कर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। इस पर कमेंट करते हुए कुछ यूजर्स पूजा के लुक पर हैरानी जताते दिख रहे हैं।