अग्रोहा सेवा संघ चंद्रपुर परीक्षेत्र द्वारा चार स्थानों पर लगाई जाएगी ठंडे पानी के वाटर कूलर की मशीन

अग्रोहा सेवा संघ का 19 मार्च को संपन्न हुआ होली मिलन समारोह

सक्ती-जांजगीर-चांपा जिले में सेवा के कार्य, रचनात्मक एवं समाज के कामों में अग्रणी संस्था  अग्रोहा सेवा संघ चंद्रपुर परिक्षेत्र द्वारा वर्तमान ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए 4 स्थानों पर ठंडे पानी की वाटर कूलर मशीन लगाई जाएगी, उक्तआशय का निर्णय 19 मार्च को परीक्षेत्र के सदस्य पप्पू अग्रवाल देवरघटा के निवास पर आयोजित श्री अग्रोहा सेवा संघ चंद्रपुर परीक्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान लिया गया, इस दौरान संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य काफी संख्या में मौजूद रहे तथा इस अवसर पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारी/ सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी तथा 4 वाटर कूलर की मशीनें श्री अग्रोहा सेवा संघ चंद्रपुर परिक्षेत्र द्वारा लगाने का निर्णय हुआ, जो कि समाज बंधुओं के संरक्षण एवं देखरेख में अलग-अलग स्थानों पर लगाई जाएगी तथा जिन स्थानों पर यह मशीन स्थापित की जाएगी उसमें प्रमुख रूप से एक वाटर कूलर की मशीन फगूरम निवासी अशोक अग्रवाल के सामने,दूसरी मशीन अमलड़िहा निवासी कृष्ण अवतार अग्रवाल के सामने, तीसरी मशीन सुभाष अग्रवाल डभरा के सामने एवं चौथी मशीन रामअवतार अग्रवाल रामू भैया चंद्रपुर के कार्यालय के समीप लगाई जाएंगी, तथा इन चारों वाटर कूलर मशीन की संपूर्ण देखरेख एवं मेंटेनेंस उपरोक्त समाज बंधुओं द्वारा ही किया जाएगा, तथा बैठक के दौरान आगे वाले आने वाले दिनों में परीक्षेत्र के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सेवा के काम करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई, साथ ही अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने सभी आगंतुक पदाधिकारी/ सदस्यों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सक्रियता के लिए उन सभी का आभार व्यक्त किया, साथ ही बैठक में परीक्षेत्र के संरक्षक एवं वरिष्ठ जनों ने भी अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किए 19 मार्च को संपन्न अग्रवाल सेवा संघ परीक्षेत्र की बैठक में अध्यक्ष अशोक अग्रवाल,सरक्षक बजरंगलाल अग्रवाल धुरकोट, संरक्षक रामअवतार अग्रवाल रामू भैया चंद्रपुर, ओम प्रकाश अग्रवाल बरतुंगा, कृष्णावतार अग्रवाल अमलडीहा, पदाधिकारी गण–अशोक अग्रवाल डभरा, विनोद अग्रवाल धुरकोट, पूनम अग्रवाल देवरघटा, राज अग्रवाल राजेंद्र अग्रवाल विनोद अग्रवाल संतोष अग्रवाल की राई हरि अग्रवाल संजय s.r.m. गोपाल अग्रवाल प्रोग्राम अनिल कुमार सुखदा पवन अग्रवाल सपोस सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *