मंत्री मोहम्मद अकबर ने दी न.प. बोड़ला को विकास की सौगात सावित्री रामचरण साहू ने 13 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण का किया भूमि-पूजन

बोड़ला :– नगर पंचायत बोड़ला में विकास की अविरल धारा बह रही है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं कद्दावर कैबिनेट मंत्री माननीय मोहम्मद अकबर जी के दरियादिली से नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री रामचरण साहू जी नेतृत्व में नगर पंचायत बोड़ला में लगातार विकास कार्यक्रम आयोजित हो रहे है इसी विकास कार्यो में वार्ड क्रमांक 10 में सीसी रोड निर्माण हेतु 13 लाख रुपये की लागत से नया सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। सीसी रोड निर्माण से वार्ड वासियों को आवागमन में सुविधा होगी जिसका लाभ सीधे वार्डवासियों को मिलेगी। इस सीसी रोड के निर्माण से वार्ड वासियों में खुशी की लहर है जिसका भूमि पूजन नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री रामचरण साहू जी के द्वारा किया गया। सीसी रोड निर्माण हेतु वार्ड वासियों ने मंत्री महोदय मोहम्मद अकबर भाई जी का और नगर पंचायत अध्यक्ष, वार्ड पार्षद का आभार जताया इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष अवस्थी, अध्यक्ष प्रतिनिधि रामचरण साहू, सभापति ओम प्रकाश शर्मा, शमशाद बेगम, भरत गुप्ता, वार्ड पार्षद परेटन धुर्वे, विसर्जन धुर्वे, पूरन मानिकपुरी, सुखनंदन निर्मलकर, रामेश्वर यादव, परदेशी यादव, पालू यादव समेत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित थे ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *