ग्राम पंचायत पोंड़ी में नाली निर्माण का किया भूमि पूजन

ग्राम पंचायत पोंड़ी में जनपद सदस्य विजय सिंह ने जनपद पंचायत विकास निधि से 3.50 तीन लाख पचास हजार राशि स्वीकृति कर सी. सी. रोड व नाली निर्माण का किया भूमि पूजन
ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत पोंड़ी के वार्ड नं.15 में पहली बार बनेगा सी.सी. रोड इस वार्ड में लगभग 35 वर्ष पूर्व वार्ड पत्थर लगाया गया था जिसके बाद आजतक अनदेखी के चलते जर्जर हालत हो चुके रास्ते से वार्डवासीयों को परेसानी का सामना करना पड़ रहा था
जिसे जनपद सदस्य विजय सिंह ने वर्षों से उपेक्षित मार्ग को निराकरण करते हुए 1.75 एक लाख पचहत्तर हजार स्वीकृत कर सी.सी. रोड व नाली निर्माण का भूमिपूजन किया गया
वही प्राथमिक स्वास्थ्य के निर्माण होने के पश्चात आजतक नाली निर्माण नही किया गया था जिसके चलते निवासरत कर्मचारियों को पानी निकासी की समस्या से जूझना पड़ रहा था
जिसे इस समस्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा क्षेत्र के जनपद सदस्य को अवगत कराया गया था जिससे समस्या को निजात दिलाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य के आवासीय भवन से लेकर मुख्य मार्ग के नाली तक लगभग 70 मीटर 1.75 एक लाख पचहत्तर हजार स्वीकृति कर भूमि पूजन किया इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद सदस्य विजय सिंह सरपंच प्रतिनिधि नंदकुमार कुमार कुर्रे पंच हनीफ खान दिनेश हठीले देवा कुर्रे बबलू साहू चुरावन साहू पंचू कुम्भकार मोहन पटेल आदि शामिल रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *