24 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में विश्व छय दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

सक्ती- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया,इस अवसर पर जहां टीबी (क्षय रोग) आज संपूर्ण विश्व के लिये एक विकराल समस्या बनती जा रही हैं। ब्लॉक टीबी सुपरवाइजर विनोद राठौर और संजय बंजारे द्वारा टीबी की जानकारी दी गई। उन्होंने ने बताया कि who के सर्वे अनुसार 2020 में 15 लाख लोगो की टीबी से मृत्यु हुई हैं मतलब प्रतिदिन 4100 से 4200 लोगो को टीबी से अपनी जान गवानी पड़ी।। यह आंकड़ा हम भारतीयों के लिये काभी चिंताजनक हैं। टीबी के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिये तथा लोगों को इसके बारे में जागरूकता पैदा करने के लिये प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस के रूप में मनाया जाता हैं, इस वर्ष की थीम invest to end tb save lives टीबी पर निवेश कीजिए और जीवन बचाये पर आधारित हैं,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती में केक काटकर सभी ने शपथ ली कि टीबी को समाप्त करने में हम सभी अपना योगदान देंगे और लोगों की जीवन बचाएंगे,विनोद राठौर टीबी सुपरवाइजर द्वारा जानकारी दी गई कि प्रति वर्ष सक्ती में 150 से 200 मरीज टीबी से ग्रसित होते हैं।

जिसमे कम से कम 70 से 80 मरीज स्पुटम पॉजिटिव होते हैं, जो सही तरीके से दवा नही खाने के कारण वर्ष में 10 से 15 ब्यक्तियो को फैलाते हैं। टीबी एक संक्रामक रोग है जो हवा के माध्यम से एक ब्यक्ति से दूसरे ब्यक्ति में खाँसने या छीकने से फैलता हैं, जो माइकोबैक्टेरियम,ट्यूबरक्लोसिस नामक बैक्टेरिया के कारण होता हैं और जिस ब्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होगी उसे टीबी होने की सम्भावना बढ़ जाती हैं,इसकी खोज सन 1882 में जर्मनी के चिकित्सक डॉ रॉबर्ट कोच ने की थी,टीबी के दो प्रकार है,पल्मोनरी टीबी जिसे फेफड़ों की टीबी कहते हैं, एक्स्ट्रा पल्मोनरी जिसे फेफड़ो से बाहर जैसे पेट की टीबी, हड्डी की टीबी, मस्तिष्क की टीबी आदि आते हैं,टीबी के लक्षण हैं- दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार आना, वजन घटना, भूख न लगना, बलगम में खून आना,जांच के तरीके हैं- बलगम जांच, सिबिनाट के माध्यम से जांच, एक्सरे के माध्यम से टीबी की जांच की जा सकती हैं,टीबी होने पर 6 माह की नियमित दवा लेने पर मरीज पूर्णतः ठीक हो जाते हैं,इसमें जांच एवम दवा पूर्णतः निःशुल्क हैं,बचाव के तरीके – जन्म के समय सभी बच्चों को बीसीजी का टीका लगवाये , सार्वजनिक स्थानों पर छीकने थूकने से बचें, मुंह मे कपड़े या हाथ रख कर खाँसे, अपने आसपास की जगह को साफ और स्वच्छ रखें, घर मे खिड़की दरवाजें खुले दार हो, कोई भी ब्यक्ति नशा का सेवन न करें,कार्यक्रम में बीपीएम अर्चना तिवारी, मितानिन डीसी उषा ठाकुर, बीसी आशा बरेठ, श्रुति मेंम, रजनी राठौर, रेखा यादव, एमएलटी नीलेश,नरेश,हितेश एवम समस्त एमटी उपस्थित थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *