शक्ति की हटरी धर्मशाला में 10 जोड़ों का कराया जाएगा सामूहिक विवाह
सक्ती- अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की शक्ति शाखा द्वारा आगामी 27 मार्च को शहर की हटरी धर्मशाला में सर्व जाति एवं पंथ के विकलांगों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोचार के साथ करीब 10 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न होगा, उक्तआशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद शक्ति शाखा के अध्यक्ष लखन लाल अग्रवाल (डीएम) एवं महामंत्री अमरलाल अग्रवाल कांट्रेक्टर ने बताया कि 27 मार्च को सुबह 10:00 बजे से बारात का कार्यक्रम होगा एवं सुबह 10:30 बजे से पाणिग्रहण एवं शाम 4:00 बजे से आशीर्वाद समारोह का कार्यक्रम होगा, तथा उपरोक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाया जाएगा एवं इस आयोजन में आयोजन समिति द्वारा सर्व सहयोग से नव युगल जोड़ों को उपहार स्वरूप सामग्री भी प्रदान की जाएगी, साथ ही संबंधित विकलांग जोड़ों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सामूहिक विवाह के दौरान दी जाने वाली निर्धारित प्रोत्साहन राशि का लाभ भी आने वाले समय में संबंधित जोड़ों द्वारा अपने गृह जिले के संबंधित

पंचायत एवम समाज कल्याण विभाग में आवेदन करने पर प्राप्त हो सकेगा, शक्ति शाखा के अध्यक्ष लखनलाल अग्रवाल ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के केंद्रीय कार्यालय बिलासपुर से एवं प्रांतीय कार्यालय रायपुर से भी पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे, साथ ही शक्ति शहर के भी विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक, धार्मिक, व्यापारीक, संस्थाओं का भी इस आयोजन में सहयोग प्राप्त हो रहा है, अध्यक्ष लखनलाल अग्रवाल ने बताया कि 26 मार्च की शाम समस्त विकलांग जोड़ों का आयोजन स्थल पर आगमन होगा, तथा 26 मार्च की रात्रि आवास एवं भोजन की व्यवस्था हटरी धर्मशाला में ही की गई है, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की शक्ति शाखा ने 27 मार्च को आयोजित इस सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में समस्त नागरिक बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना आशीर्वाद नव युगल जोड़ों को प्रदान करने का आग्रह किया है