प्रीमियर लीग समिति शक्ति द्वारा प्रारंभ हुआ रात्रि कालीन फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट
सक्ती– शक्ति शहर में 23 मार्च से वार्ड क्रमांक -16 के गेवाडीन कॉलोनी में रात्रि कालीन फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रीमियर लीग समिति द्वारा किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशेष न्यायाधीश पास्को यशवंत सारथी, कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्ति थाना नगर निरीक्षक रूपक शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल,नरेश गेवाडीन, अधिवक्ता चितरंजन सिंह पटेल, कट्टर महंत समर्थक एवं उप जेल शक्ति के अशासकीय सनदर्शक उगेंद्र अग्रवाल पप्पू,एकता पत्रकार संघ शक्ति के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, युवा व्यवसाई एवं पत्रकार सुरेश कृपलानी, नगर पालिका शक्ति के नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव,जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल, प्रमुख रूप से उपस्थित थे, मंच संचालन वार्ड क्रमांक- 15 के पार्षद दीपक रिकी सेवक ने करते हुए आयोजन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी, तत्पश्चात प्रशासनिक एवं पत्रकार इलेवन के बीच पांच- पांच ओवरों का सद्भावना मैच खेला गया, तथा मैच के बाद आगंतुक अतिथियों का प्रीमियर लीग समिति की ओर से स्वागत किया गया,साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अतिथि गणों को शाल-श्रीफल से सम्मानित भी किया गया एवं सद्भावना मैच का मैन ऑफ द मैच नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव को दिया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशेष न्यायाधीश पास्को यशवंत सारथी ने कहा कि खेलों से जहां हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है, तो वही खेलों को जीवन में नियमित रूप से हमें खेलना चाहिए
तथा श्री सारथी ने कहा कि मैं चुकी न्यायधीश हूं, तथा मनुष्य को अपना चरित्र निर्माण भी करना चाहिए एवं जिसका चरित्र खो जाता है उसके लिए सब कुछ खो जाता है, तथा न्यायधीश यशवंत सारथी ने महाभारत में गीता के श्लोको के माध्यम से एवं अंग्रेजी की प्रेरणादायक पंक्तियों के माध्यम से अपना उद्बोधन दिया ,तथा सद्भावना मैच के दौरान भी विशेष न्यायाधीश यशवंत सारथी एवं शक्ति थाना टीआई रूपक शर्मा ने एक बेहतर खिलाड़ी का प्रदर्शन करते हुए युवाओं का दिल जीत लिया कार्यक्रम को शक्ति थाना टीआई रूपक शर्मा ने भी अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज इस आयोजन के माध्यम से हम क्षेत्र तथा दूर दराज के खिलाड़ियों के अंदर छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर प्रदान कर रहे हैं,मैं मैच के लिए पूरी आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं, तथा श्री शर्मा ने आयोजन समिति के भी सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन भी किया

कार्यक्रम को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल एवं अधिवक्ता चितरंजन सिंह पटेल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज इस आयोजन में आने वाले 15 दिनों तक रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी टीमें शक्ति आएंगी तथा ऐसे आयोजन से जहां खेल प्रतिभाओं को भी सामने आने का अवसर मिलता है, तो वहीं निरंतर ऐसे खेलों के आयोजन होते रहने चाहिए कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अमीरचंद अग्रवाल भुरु एवं हरीश चंद्र अग्रवाल कालू ने करते हुए आगंतुक सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम में काफी संख्या में युवा साथी एवं क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे तथा लोगों में इस रात्रि कालीन फ्लडलाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साह देखा गया एवं कार्यक्रम को लेकर चिराग अग्रवाल लल्ली ने भी बताया कि इस आयोजन में लगभग 32 टीमें भाग लेंगी तथा कार्यक्रम को लेकर वृहद रूप से तैयारियां की गई हैं प्रथम दिवस 23 मार्च को प्रीमियर लीग समिति शक्ति द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारी/ सदस्य एवं युवा साथियों का विशेष योगदान रहा