पी जी कॉलेज छात्रा के साथ प्रोफेसर अपने घर बुलाकर छेड़छाड़ की

पी जी कॉलेज में एलएलबी की छात्रा के साथ प्रोफेसर नरेंद्र कुमार साहु के द्वारा एलएलबी की छात्रा को अपने घर बुलाकर छेड़छाड़ की घटना सामने आई इस प्रकार की कालेज मे घटना छात्राओं के साथ लगातार घटित हो रही है शिकायत के बाद भी किसी प्रकार की कोई बड़ी कार्यवाही नहीं हुई शासन और प्रशासन की निरंकुशता लापरवाही को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत अपने जिले की टीम पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले ,पार्षद विजय लक्ष्मी कौशिक के साथ कलेक्टर के पास विधिक जांच के लिए एवं हो रही घटनाओं की रोक के लिए कलेक्टर से मिली उन्होंने कहा लगातार हो रही घटना पर प्रशासन की स्पष्ट लापरवाही दिखती है जिसकी वजह से अनेकों बार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा को विरोध प्रदर्शन करना पड़ा शासन और प्रशासन की ठोस कदम ना उठाने के कारण अपराधिक मामले छेड़छाड़ का बढ़ रहा हैं कॉलेज से किसी ना किसी प्रकार की शिकायतें आती ही रहती हैं प्रताड़ित छात्राएं अपनी बातों को नही रख पाते हैं, कुछ दबाव के कारण शांत हो जाती हैं जिसका फायदा निरंतर कॉलेज के प्रोफेसर के द्वारा उठाया जा रहा है इस प्रकार की घटना से कॉलेज के साथ पूरी शहर की भी छवि धूमिल हो रही है इसलिए माननीय कलेक्टर जी 7 दिनों के अंदर आप अपनी विधिक कमेटी बनाकर पूरी जांच करवाएं इस प्रकार की घटना क्यों हो रही है और दोषियों पर तत्काल कड़ी कार्यवाही करवाएं ताकि बेटियां निर्भयता से कॉलेज जा सके अगर घटनाएं नहीं रुकती है तो भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वयं अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए आंदोलन करेंगी। छात्र एवं छात्राओं के लिए काउंसलिंग की व्यवस्था की जाय जल्द से जल्द यह मांग रखी गई ताकि छात्र-छात्राएं अपनी बात रख सके। ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *