पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सीएम भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान, केंद्र पर साधा निशाना

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार पर बरसे है. उन्होंने कहा कि मैंने विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान ही कहा था कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के घरेलू सिलेंडर की कीमतें बढ़ेंगी. चार राज्यों में सरकार बनाने के बाद देश के लोगों को ईंधन और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी बीजेपी का पहला गिफ्ट है. गौरतलब है कि मंगलवार को राज्य में पेट्रोल और डीजल के दाम में 83 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, रायपुर में आज पेट्रोल के दाम 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम डीजल 93.18 रुपये प्रति लीटर बिक रहे है. वहीं घरेलू गैस के दाम 59 रुपए बढ़ोतरी के बाद गैस सिलेंडर के दाम एक हजार पार हो गए है. अब घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 1021 रुपए देना होगा.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *