40 वर्ष की आयु में भी सनी ने दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज़

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी  इन दिनों वेकेशन एंजॉय करने में बिजी है. इस ट्रिप से सनी अपनी फोटोज भी फैंस के साथ साझा कर रही हैं जो कि खूब वायरल हो रही हैं. अब सनी ने अपनी कुछ ऐसी ग्लैमरस फोटोज साझा कर दी जो फैंस को एक्ट्रेस के पुराने दिनों की याद भी दिलाने लगी है.

वेकेशन के लिए सनी लियोनी ने मालदीव को चुना है और वो यहां रिजॉर्ट में रुकी हुई है . सनी लियोनी सोशल मीडिया पर लगातार सक्रीय हैं और अपनी वेकेशन की तस्वीरें जमकर साझा करती हुई नज़र आ रही हैं. सनी लियोनी ने मोनोकिनी में चिल्ल करते अपनी कुछ फोटोज साझा की है जिनकी तारीफें करते उनके फैंस नहीं थक रहे हैं.  वेकेशन पर सनी अंडर वॉटर एडवेंचर भी करती नज़र आ रही है. इस फोटोज में आप सनी को पानी के अंदर मस्ती करते देख पाएंगे.

बता दें कि सनी की उम्र 40 वर्ष है और वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ के मध्य बैलेंस कर रही हैं.  सनी लियोनी 3 बच्चों की मां हैं. अभिनेत्री ने एक बेटी को अडोप्ट किया है जबकि दो जुड़वा बेटे सेरोगेसी के माध्यम से हुए हैं. सनी लियोनी की वेकेशन की ये फोटोज खूब वायरल हो रही हैं. साथ ही फैंस को उनसे जुड़े और  भी अपडेट्स की प्रतीक्षा कर रहे है.

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *