शक्ति शहर में 23 मार्च को संपन्न हुआ विशाल स्वेच्छा से रक्तदान शिविर

शक्ति एसडीएम रेना जमील हुई मुख्य अतिथि के रुप में शामिल

सक्ती- शक्ति शहर की हटरी धर्मशाला में 23 मार्च को शहीद दिवस के मौके पर चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति एवं जन सेवा समिति शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय स्वेच्छा से रक्तदान शिविर का आयोजन धर्म ब्लड बैंक चांपा के सहयोग से किया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आईएस रैना जमील प्रमुख रूप से शामिल हुई, इस दौरान शहर के अन्य सामाजिक संस्थाओं के भी जनप्रतिनिधि काफी संख्या में मौजूद रहे, साथ ही सभी रक्त दाताओं का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत- अभिनंदन भी किया गया, तथा रक्तदान शिविर में सुबह से ही लोगों ने पहुंचकर अपना रक्तदान किया, साथ ही रक्त दाताओं में भी काफी उत्साह देखा गया, एवं चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के सदस्य भी इस रक्तदान शिविर में व्यवस्था को बेहतर बनाने में तत्परता के साथ जुटे रहे तथा सभी रक्त दाताओं का उत्साह वर्धन करते हुए उनके इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया गया एवं आगंतुक मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत- अभिनंदन एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया, तथा इस आयोजन में महिला सदस्यों ने भी पहुंचकर अपना योगदान दिया साथ ही इस शिविर के आयोजन को रक्तदान के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल बताया

 

शिविर में डॉ शालू पाहवा, विजया यशवंत जायसवाल,शाहनाज बानो, अनीता सिंह, अधिवक्ता चितरंजन प्रसाद पटेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश मरार पटेल समाज के अध्यक्ष प्रेम लाल पटेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, शिक्षक भोला शंकर तिवारी, चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल चूड़ी वाले, कोडके मौर्य,ओम प्रकाश वैष्णव, संतोष देवांगन,संतोष साव, मिथिलेश जायसवाल, गोवर्धन देवांगन, शंकरलाल अग्रवाल अमलडीहा, महेंद्र गबेल, हेमंत देवांगन,विमल हाजरा फूल वाले, सहित काफी संख्या में चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित जन सेवा समिति के सदस्य भी मौजूद रहे, तथा शिविर में आने वाले अतिथियों ने आयोजन समिति की काफी प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों को साधुवाद ज्ञापित किया एवं समिति के सदस्यों ने बताया कि उनकी समिति द्वारा विगत वर्षों से निरंतर रक्तदान शिविर का आयोजन कर लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है,तथा रक्त दाताओं द्वारा दिए गए रक्त को सुरक्षित रखकर जरूरतमंद व्यक्तियों को उपलब्ध करवाया जा रहा है

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *