अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने किया राजस्थान के जयपुर मालवीय नगर स्थित अग्रसेन भवन का अवलोकन

सम्मेलन की ओर से भगवान अग्रसेन जी की मूर्ति लगवाने की करी घोषणा,जयपुर प्रवास के दौरान समाज बंधुओं के आग्रह पर राजकुमार पहुंचे अग्रसेन भवन

सक्ती-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल 20 मार्च को अपने राजस्थान प्रदेश के प्रवास के दौरान अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की राजस्थान प्रांत इकाई द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होने गुलाबी नगरी जयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजस्थान प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित अधिवेशन में शामिल होकर अपनी बातें रखी, तो वही समाज बंधुओं के आग्रह पर उन्होंने जयपुर के मालवीय नगर स्थित अग्रसेन भवन में जाकर वहां अवलोकन किया, इस दौरान अग्रवाल समाज मालवीय नगर के पदाधिकारी/ सदस्यों द्वारा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल का रोली- तिलक लगाकर मोतियों की माला एवं राजस्थानी साफा पहनाकर उनका स्वागत- अभिनंदन किया गया

तथा इस दौरान राजकुमार मित्तल ने अग्रवाल समाज द्वारा संचालित अग्रसेन भवन की व्यवस्थाओं को देखकर काफी प्रसन्न हुए एवं उन्होंने भवन की साफ- सफाई व्यवस्था एवं भवन में आने वाले लोगों के लिए की गई बेहतर सुविधाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की, तथा इस दौरान श्री मित्तल ने कहा कि इस भवन में अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक श्री श्री 1008 श्री भगवान अग्रसेन जी की भी मूर्ति लगाकर हमें एक अग्रसेन मंदिर अवश्य बनाना चाहिए, जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को भगवान अग्रसेन जी के द्वारा दी गई प्रेरणा एवं उनकी अच्छाइयों को हमारा समाज आत्मसात कर सके तथा इस अवसर पर राजकुमार मित्तल ने अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से अग्रसेन जी के मंदिर निर्माण पश्चात उसमे मूर्ति प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की

 

तथा इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के साथ सम्मेलन की चेन्नई इकाई के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल एवं केंद्रीय कोषाध्यक्ष गणेश भरतीया भी प्रमुख रूप से मौजूद थे, अग्रवाल समाज मालवीय नगर राजस्थान की ओर से केंद्रीय पदाधिकारियों की पहल के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा इस दौरान प्रमुख रुप से अग्रवाल समाज के अध्यक्ष रिशिपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष वीरेंद्र जिंदल, महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल, सांस्कृतिक मंत्री रामपाल जैन गोयल, संगठन मंत्री ओम प्रकाश अग्रवाल, संयुक्त मंत्री मनोज अग्रवाल, केदारनाथ गोयल, कार्यालय प्रभारी गुलाब गर्ग सहित काफी संख्या में अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे

तथा अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के जयपुर प्रवास के दौरान सदस्यों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया, साथ ही राजकुमार मित्तल ने भी राजस्थान प्रदेश इकाई के सभी सदस्यों से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया, साथ ही प्रथम प्रांतीय अधिवेशन के सुंदर आयोजन के लिए उनका केंद्रीय नेतृत्व की ओर से आभार भी व्यक्त किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *