शक्ति की हटरी धर्मशाला में 23 मार्च को शहीद दिवस पर होगा स्वेच्छा से रक्तदान शिविर का आयोजन

 चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति एवं जन सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित है रक्तदान शिविर

शक्ति– शक्ति शहर की हटरी धर्मशाला में 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर चंद्रपुर पर यात्रा सेवा समिति एवं जन सेवा समिति शक्ति द्वारा संयुक्त रूप से स्वेच्छा से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, तथा यह कार्यक्रम धरम ब्लड बैंक चाम्पा के सहयोग से सुबह 10:00 बजे प्रारंभ होगा, उपरोक्त रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के इच्छुक रक्तदाता चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के श्याम सुंदर अग्रवाल चूड़ी वाले, हेमंत देवांगन, राजीव अग्रवाल, नारायण प्रसाद मौर्य एवं सोनू देवांगन से संपर्क कर सकते हैं, तथा उपरोक्त आयोजन को लेकर  चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति ने सभी शहर वासियों एवं क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि इस स्वेच्छा से रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें तथा रक्तदान का आज काफी महत्व है, एवं रक्तदान से किसी एक व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है, तथा रक्तदान शिविर को लेकर आयोजक संस्था द्वारा व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, तथा आयोजन समिति इस शिविर को सफल बनाने में भी जुटी हुई है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *