‘गली ब्वॉय’ के रैपर का 24 साल की उम्र में हुआ निधन, रणवीर सिंह ने जताया शोक

फिल्म गली ब्वॉय में अपने शानदार रैप से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर एमसी तोड़ फोड़ (MC Tod Fod) उर्फी धर्मेश परमार का निधन को गया है। उन्होंने महज 24 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। एमसी तोड़ फोड़ अपने शानदार और अलग तरह के रैप के लिए जाने जाते थे। उन्होंने फिल्म गली ब्वॉय में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ काम किया था।

एमसी तोड़ फोड़ की मौत किस कारण हुई है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। एमसी तोड़ फोड़ ने फिल्म गली ब्वॉय के ‘इंडिया 91’ गाने में रैप किया है। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उनके अचानक निधन से हर कोई हैरान है। एमसी तोड़ फोड़ के फैंस और करीबी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजिल दे रहे हैं। अभिनेता रणवीर सिंह ने भी रैपर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है और उनके निधन को शोक व्यक्त किया है।

रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर एमसी तोड़ फोड़ की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने रैपर लुक में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने एमसी तोड़ फोड़ को टैग किया है और उनकी तस्वीर के साथ दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया हैं
jagran

इसे देखकर कहा जा सकता है कि रणवीर सिंह ने एमसी तोड़ फोड़ के निधन पर शोक जताया है। एमसी तोड़ फोड़ मुंबई के स्ट्रीट रैपर में से एक थे। वह खास तौर पर गुजारी रैप के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा एमसी तोड़ फोड़ लंबे समय से कई भाषा वाले म्यूजिक ग्रुप स्वदेसी से जुड़े हुए थे। यह ग्रुप पिछले 9 सालों से काफी मशहूर है। इसके साथ मिलकर उन्होंने कई शानदार गाने गाए थे।

एमसी तोड़ फोड़ ने एमसी मावली, निर्माता नाआर और राक्षस के साथ परफॉर्मे किया था। एमसी तोड़ फोड़ ने ‘द वार्ली रिवोल्ट’ जैसे कई शानदार गाए दिए थे। उनके गानों में पर्यावरण और मानवाधिकारों के लिए लड़ती एक आवाज सुनाई देती थी। जिसके चलते वह अपने अलग रैप के लिए जाने जाते थे। यही वजह थी कि एमसी तोड़ फोड़ की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *