छत्तीसगढ़ प्रदेश से उषा अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे 13 महिला सदस्य
सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष के अवार्ड से नवाजी गई उषा अग्रवाल, साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में सक्रियता के लिए शाखाओं एवं व्यक्तिगत पुरस्कारों का भी हुआ वितरण
सक्ती-अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन कोलकाता में 12और 13 मार्च को सम्पन्न हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ से 13 सदस्यों ने भागीदारी निभाई,राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रांतीय अध्यक्ष उषा अग्रवाल के साथ सचिव आशा अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गीता अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रेखा महमिया, कोरबा शाखा अध्यक्ष सरोज सुनालिया ,बांकी मोगरा से अध्यक्ष शकुंतला अग्रवाल, उमंग शाखा से अध्यक्ष अरुणा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सरोज अग्रवाल, सदस्य उषा अग्रवाल, रितु बोंदिया ,रायपुर शाखा अध्यक्ष मधु गोयल, सदस्य कविता बुधिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राजस्थानी लोक नृत्य में 19 प्रदेश के बीच प्रतियोगिता थी, जिसमें छत्तीसगढ़ को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ प्रदेश को बहुत से सम्मान -पत्र मिले, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष उषा अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ प्रदेश अध्यक्ष का अवार्ड मिला । प्रदेश सचिव आशा गोयल को विशेष सहयोग, अरुणा अग्रवाल ( बाल विकास प्रमुख)को विशेष सहयोग,सरोज सुनालिया कोरबा को मंजू मेहरिया स्मृति अवार्ड मिला ।शक्ति शाखा को सर्वश्रेष्ठ शहरी शाखा ,सारंगढ़ को सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण शाखा ,चांपा शाखा को श्रेष्ठ कार्य, बसना शाखा को विशेष कार्य ,बिलासपुर शाखा को महिला सशक्तिकरण श्रेष्ठ कार्य, कोविड-19विशेष कार्य के लिए चंद्रपुर शाखा ,खरसिया शाखा विशेष कार्य ,बाराद्वार शाखा बुजुर्ग सेवा, बरपाली शाखा को महिला सशक्तिकरण, उमंग शाखा रायपुर को सर्वश्रेष्ठ कार्य,रायगढ शाखा,रायपुर शाखा को श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया। बालको शाखा,अकलतरा शाखा को विशेष कार्य हेतु सम्मानित किया गया

उल्लेखित हो की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई द्वारा भी उषा अग्रवाल के अध्यक्षीय नेतृत्व में रचनात्मक एवं सेवा के कार्य किए गए तथा कोविड-19 काल में भी सम्मेलन की प्रदेश इकाई ने अपने कार्यों से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक पहचान स्थापित की, जिसके परिणाम स्वरूप कोलकाता में संपन्न राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के कार्यों को जहां प्रशंसा मिली तो वहीं राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी इस इकाई की सक्रियता को सराहा है