‘तमाम चुनौतियों के बाद भी यूक्रेन से वापस लाए गए 22,500 भारतीय..’, विदेश मंत्री ने राज्यसभा में दी जानकारी

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीज जारी जंग को आज 20 दिन हो गए हैं। रूसी सैनिक अभी भी यूक्रेन में तबाही मचा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ यूक्रेनी सेना ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। इस बीच केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को राज्यसभा में जानकारी दी है कि युद्ध प्रभावित देश यूक्रेन से 22,500 से ज्यादा भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में बताया, ‘यूक्रेन में चल रहे गंभीर संघर्ष से उत्पन्न चुनौतियों के बाद भी हमने अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की है।’ मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में जानकारी दी है कि प्रधान मंत्री के निर्देश पर हमने ऑपरेशन गंगा  शुरु किया, जिससे चल रहे युद्ध की स्थिति के दौरान सबसे चुनौतीपूर्ण निकासी अभ्यासों में से एक का आयोजन किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, हमारा समुदाय यूक्रेन भर में बिखरा हुआ था, अपनी खुद की रसद चुनौतियों का सामना कर रहा था। दो देशों (यूक्रेन और रूस) की जंग ने 20,000 से ज्यादा भारतीय समुदाय को सीधे जोखिम में डाल दिया था। जब हम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में इस स्थिति के वैश्विक विचार-विमर्श में हिस्सा ले रहे थे, तब भी हमारे नागरिकों की सुरक्षा और यह सुनिश्चित करने की चुनौती थी कि उन्हें कोई समस्या न हो।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *