बिलासपुर। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना टीका लगाने के निर्देश केंद्र सरकार ने दे दिया है। इसके तहत जिला स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में एक लाख 40 हजार बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डाक्टर मनोज सैमुअल ने बताया कि केंद्र सरकार विजुअल बैठक लेकर मंगलवार को 12 से 14 साल के बच्चो के टीकाकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।
इसके तहत बताया गया कि 16 मार्च से 12 से 14 साल का टीकाकरण शुरू कर दिया जाए। साथ ही तैयारी के संबंध में जानकारी ली। वही अब जिला स्तर पर टीकाकरण की तैयारी शुरु कर दी गई है। बुधवार सुबह 9 बजे से बच्चों को टीका लगाना शुरू कर दिया जाएगा।
फिर केंद्रों में उमड़ेगी भीड़
बच्चो का टीकाकरण शुरू होने के साथ एक बार केंद्रों में भीड़ उमड़ने लगेगी। क्योंकि पिछले दो सप्ताह से केंद्रों में नाममात्र की भीड़ रही है। वही बुधवार से एक बार फिर टीकाकरण केंद्र गुलजार हो जाएगा।