‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम उर्फी जावेद का फैशन देख फैंस का दिमाग हतेशा ही घूम जाता है। इसकी वजह उनका अजीबो-गरीब फैशन सेंस। उर्फी कब क्या पहन कर स्पॉट हो जाएं किसी को पता नहीं होता है। पैपराजी भी उर्फी को अपने कैमरे में कैद करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। वहीं एक्टिंग के साथ उर्फी सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच उर्फी ने एक बार फिर से अपने फैशन से हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां देखें वीडियो…
टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक बरा फिर से उनके कपड़े फैंस को हैरान कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं उर्फी ने क्रीम कलर का लॉन्ग ड्रेस पनहा हुआ है। इस ड्रेस में कई सारी जाली की डिजाइन बनीं हुई है। वहीं उनका ये ड्रेस ऑफ शोल्डर है। उर्फी की ये ड्रेस इतनी ज्यादा स्किन टाइट है कि उनसे एक कदम चलना भी मुश्किल हो रहा है। इस दौरान उर्फी धीरे-धीरे एक-एक कदम आगे बढ़ाती नजर आ रही हैं। वहीं अब उनके लुक की बात करें तो उर्फी ने अपने बालों को पूरा पीछे करके पोनी की है। साथ ही इस ड्रेस के साथ उर्फी ने रेड कलर की लिपस्टिक लगाई जो उनपर काफी सूट कर रही है।