गोवा थीम ड्रेस कोड पर फूलों की होली व लॉट्स कार्यक्रम की कार्यकारिणी का सम्मान किया जेसीआई रायपुर नोबल ने

सक्ती-वृंदावन हॉल में जेसीआई रायपुर नोबल के 70 से अधिक परिवार ने फूलों की होली का आनंद उठाया इस बार अलग सोच के साथ सभी सदस्यों के लिए गोवा थीम पर ड्रेस कोड रखा गया जिसे सदस्यों ने बहुत सराहा। प्रेसिडेंट जेसी रीना सिंह ने बताया की जेसीआई रायपुर नोबल ने पिछले सप्ताह जोन – 9 के लॉट्स कार्यक्रम का आयोजन किया था होटल वी डब्ल्यू कैनयन में जिसमें छत्तीसगढ़, उड़ीसा व विदर्भ के 500 से अधिक सदस्य उपस्थित हुए थे जिसमें नोबल के सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। इन कार्यकारिणी के विशेष सहयोग के लिए इनके सम्मान का आयोजन भी होली मिलन के अवसर पर रखा गया। सभी सदस्यों ने रंग बरसे और होली के गीतों पर जमकर डांस भी किया । साथ ही साथ होली मिलन में Mrs फागुन सोनल अग्रवाल,Mr फागुन नयन चितलांगिया,मास्टर फागुन प्रीतिश शर्मा, Miss फागुन जान्या पारधी,फागुन परिवार रौनक अग्रवाल परिवार रहे,कार्यक्रम में समाजसेवी राजेश अग्रवाल सर, संतोष दुबे, विकास गोयल, प्रेमनाथ सिंह आदि मौजूद रहे कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर दीपक केसरी व् बबिता अग्रवाल ने सभी तैयारी बहुत ही शानदार करवाई

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *