कोड़ेनार में हुआ राजस्व शिविर का आयोजन

किरन्दुल-राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किसानों को प्रदाय की जाने वाली सेवाओं को ग्राम में ही उपलब्ध कराने तथा इसके संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में 14 मार्च से राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत कोड़ेनार कार्यालय में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि विभाग अधिकारी फुलदास बघेल ने उपस्थित लोगों को पोषण बाड़ी विकास योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रति बाड़ी 1000 रु अनुदान का प्रावधान है।जिसमें खरीफ मौसम में फल,पौधे एवं खरीफ सब्जी बीज,रबी मौसम में रबी सब्जी बीज, जायद मौसम में जायद सब्ज़ी बीज तथा वर्मीकम्पोस्ट का वितरण किया जाएगा। साथ ही शिविर में मिनी राइस मिल स्थापना,नलकूप,लीची पौधा हेतु आवेदन लिया गया है। इस मौके पर सरपंच मीना मण्डावी, पटवारी हेमंत देवांगन, पुलव देवनाथ, दयालु नायक, घनश्याम सोनवानी, तपन दास एवं पंचगण मौजूद थे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *