होली में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक हुई

किरंदुल-किरन्दुल में होली पर्व पर शांति सद्भावना एवं उपयुक्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किरंदुल थाना परिसर में मंगलवार को बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने एक दूसरे से चर्चा कर रंगों के त्योहार होली को सद्भावना पूर्वक मनाने का निर्णय लिया। एसडीओपी कर्ण कुमार उइके थाना प्रभारी डी के बरवा ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है।रंग-गुलाल उड़ाते समय बवाल न करें मुखौटा न लगाए नशापान न करे ताकि होली का पर्व सुखमय तरीके से संपन्न हो। होलिका दहन वाले स्थान पर पुलिस की निगाहें रहेंगी।होली के दिन चौक-चौराहों पर भी पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा एवं जवानों की टीम पेट्रोलिंग करेगी। कोई भी अप्रिय घटना की स्थिति पर तत्काल पुलिस को सूचना देकर सहयोग करने की अपील की गई। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शेख नजमुल हक़,कांग्रेस जिला महामंत्री तपन दास, पार्षद शैलेंद्र सिंह,पत्रकार रामकृष्ण बैरागी,एस एच अज़हर,किशोर जाल,शाहनवाज़ खान एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *