आज विधानसभा में विपक्ष उठाएगा अवैध रेत परिवहन का मुद्दा, मुख्यमंत्री वार्षिक प्रतिवेदन करेंगे पेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानासभा का सातवां दिन भी खास होने वाला है। आज सदन में वित्तीय वर्ष 2022-23 की अनुदान मांगों पर आज भी होगी चर्चा। जानकारी मुताबिक चार मंत्री के विभागों की अनुदान मांगों पर किया जाएगा। पक्ष और विपक्ष ने चर्चा की पूरी तैयारी कर ली है।बता दे, मंत्री रविंद्र चौबे, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, जयसिंह अग्रवाल और डॉ. शिवकुमार डहरिया के विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री वार्षिक प्रतिवेदन करेंगे पेश 

विधानसभा में मुख्यमंत्री अपने विभिन्न विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन सदन की पटल पर पेशे करेंगे। प्रश्नकाल में भी हंगामेदार रहने के संभावना है।

उठेगा अवैध रेत का मामला 

विधानसभा में विपक्ष वन विभाग में अवैध रेत परिवहन का मामला उठाएंगे। वन विभाग की टेंडर में अनिमितता के मामले में विपक्ष वन मंत्री को घेरेंगे की तैयारी रहेगी। ध्यानाकर्षण में 108 संजीवनी एम्बुलेंस के संचालन में अनुबंध के शर्तों का पालन नहीं करने का मामला उठेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *