जनपद पंचायत शक्ति ने स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत तुर्री धाम में किया महिला महोत्सव का आयोजन

11 एवं 12 मार्च को विशेष रूप से महिलाओं के संपन्न हुए कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ शासन महिलाओं को प्रोत्साहन देने कर रही विभिन्न कार्य- राजेश राठौर अध्यक्ष जनपद पंचायत शक्ति,महिला महोत्सव में शामिल हुई पद्मश्री फूलबासन बाई यादव

सक्ती- जांजगीर-चांपा जिले की जनपद पंचायत सक्ती द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 11 एवं 12 मार्च को शक्ति विकासखंड के प्रसिद्ध धर्म की स्थली बाबा भोलेनाथ की नगरी तुर्री धाम में महिलाओं को प्रोत्साहन देने विशेष रूप से महिला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,इस आयोजन में जहां क्षेत्र की विभिन्न महिला समूह एवं युवा वर्ग ने बढ़ चढ़कर सहभागीता की, तो वही महिला महोत्सव के दौरान महिलाओं द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पद्मश्री फूलबासन बाई यादव एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता माधुरी यदु तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में जनपद पंचायत सक्ती के ऊर्जावान अध्यक्ष राजेश राठौर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे,मंचस्थ अतिथियों का आयोजक संस्था की ओर से जहां स्वागत किया गया, वहीं मुख्य अतिथि फूलबासन बाई यादव ने भी जनपद पंचायत द्वारा किए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को महिला महोत्सव की शुभकामनाएं दी

    

वही जनपद पंचायत सक्ती के अध्यक्ष राजेश राठौर ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की राज्य सरकार के सहयोग से यह कार्यक्रम किया जा रहा है, तथा शक्ति जनपद पंचायत द्वारा इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र के ग्रामीण जनों में भारी उत्साह है, एवं इस आयोजन में जहां लोग बढ़-चढ़कर शामिल को अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं, तो वहीं ग्रामीण अंचलों में छुपी प्रतिभाओं को भी सामने आने का अवसर प्राप्त हो रहा है, राजेश राठौर ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी राज्य की सरकार काफी सकारात्मक काम कर रही है, एवं समय-समय पर ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है

इस अवसर पर कमला दपी गबेल के द्वारा राजकीय गीत की प्रस्तुति दी गई तथा कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर ग्राम नगरदा समूह, द्वितीय स्थान पर परसदा खुर्द, तीसरे स्थान पर अचानकपुर, चौथे स्थान पर जेठा, पांचवे स्थान पर नंदेली, छठवें स्थान पर शक्ति एवं सातवें स्थान पर बासीन गांव की महिला समूह रहे

 

उपरोक्त कार्यक्रम में जनपद पंचायत शक्ति के सांसद प्रतिनिधि प्रेम लाल पटेल, गजा लाल साहू, शिवचरण देवांगन, चंदूलाल साहू, सजन महंत,संतोष बरेठ, योगेंद्र साहू, बाबूलाल सिदार,प्रदीप राठौर,जितेंद्र चौहान, मालिक राम साहू, संगीता यादव रायगढ़, सरिता डनसेना, सरपंच प्रतिनिधि हिरासाय यादव, सरपंच लीलाधर जायसवाल, रूपेश जयसवाल, रोहिताश कवर एवं काफी संख्या में आसपास के ग्राम वासी उपस्थित रहे

तथा जनपद पंचायत द्वारा किए जा रहे इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में लोगों में काफी हर्ष व्याप्त है,तथा जनपद पंचायत शक्ति के अध्यक्ष राजेश राठौर ने कहा कि जनपद पंचायत द्वारा तुर्रीधाम को विशेष स्थान का दर्जा दिलाने एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर समय-समय पर अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है तथा तुर्रीधाम हमारे पूरे शक्ति विकासखंड का एक पवित्र स्थल एवं धर्म की नगरी है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *