चौकी दामापुर में ग्राम कोटवारों का किया गया सम्मान

होली त्यौहार का विशेष ध्यान रखते हुए शांति समिति की ली गई बैठक।

थाना कुंण्डा के चौकी दामापुर में आज दिनांक-14/03/2022 को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेन्द्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन व थाना कुंण्डा प्रभारी निरीक्षक बी.पी. तिवारी के दिशा निर्देश पर चौकी दमापुर प्रभारी सहायक उप. निरीक्षक रघुवंश पाटिल के द्वारा चौकी परिसर में आगामी होली त्योहार पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्रवासियों को चौकी परिसर में आमंत्रित कर शांति पूर्ण व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया, साथ ही यदि क्षेत्र में किसी प्रकार के असामाजिक तत्व है, तो उनकी जानकारी देने कहा गया ताकि रंगो के त्यौहार होली में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो। क्षेत्र के ग्राम कोटवारों को भी सम्मान पूर्वक चौकी में आमंत्रित कर आवश्यक निर्देश दिया गया तथा पूर्व में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए आने वाले समय में और बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा समस्त ग्राम कोटवारों को श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ व नेम प्लेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चौकी दामापुर क्षेत्र के सम्माननीय नागरिक गण एवं ग्राम कोटवार तथा चौकी दामापुर पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *