शिक्षक अकादमी कर रही छुपी प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास–रामकुमार पटेल
सक्ती– शिक्षक साथियों द्वारा शिक्षक व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने वाली बहुआयामी संस्था शिक्षक कला व साहित्य अकादमी सक्ति द्वारा शपथ ग्रहण एवं नारी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सामुदायिक भवन शक्ति में 13 मार्च को सम्पन्न हुआ। नारी और पुरुष एक दूसरे के बिना अधूरा है, नारी का सम्मान होना ही चाहिए अकादमी ने यह प्रशंसनीय कार्य किया है तथा शिक्षक और विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को सामने लाने का कार्य अकादमी कर रहा है,उक्त उद्गार मुख्य अतिथि की आसंदी से रामकुमार पटेल अध्यक्ष शाकंभरी बोर्ड कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ शासन ने व्यक्त की, अध्यक्षता कर रहे रैना जमील आईएएस एसडीएम सक्ति ने कहा सफलता के लिए सतत प्रयास करते रहना चाहिए। अति विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर ,सुश्री कुलदीप भारती न्यायाधीश शक्ति ने बृहद सम्मान कार्यक्रम की सराहना की। डॉ शिव नारायण देवांगन संस्थापक संयोजक ने फोन से लाइव सम्मान समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन बोधी राम साहू प्रदेश कोषाध्यक्ष शिकसा ने किया। सरस्वती वंदना कुमारी डिंपल यादव व राज गीत, अकादमी का शीर्षक गीत, स्वागत गीत, अकादमी के प्रदेश संरक्षक लोक गायक सूरज श्रीवास व महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष लोक गायिका सुश्री लक्ष्मी करियारे ने छत्तीसगढ़ी परिधान के साथ प्रस्तुत किया। स्वागत उद्बोधन डॉ. राघवेंद्र राठौर जिलाध्यक्ष शक्ति व विजय प्रधान जिलाध्यक्ष जांजगीर-चांपा ने किया। मांग पत्र का वाचन व पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण प्रांत अध्यक्ष कौशलेंद्र पटेल ने किया। अकादमी के भवन की मांग पर मुख्य अतिथि ने आश्वासन दिया। प्रदेश महासचिव जितेंद्र रत्नाकर ने अकादमी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। महात्मा गांधी का पैरा से बना हूबहू चित्र नंदनी बघेल ने मुख्य अतिथि को भेंट किया। विशिष्ट अतिथि मालखरौदा बीईओ मोहन प्रधान,बीआरसीसी बम्हनीडीह हीरेन्द्र बेहार, टीकाराम सारथी,प्रमोद आदित्य प्रदेश सलाहकार, घनश्याम श्रीवास प्रदेश प्रवक्ता, संगठन मंत्री महेत्तर देवांगन, रविंद्र द्विवेदी, प्रांतीय पदाधिकारी जमुना देवी गढ़वाल,कौशिल्या खुराना, वी के सिंह, जिलाध्यक्ष कोरबा गीता देवी हिमधर, राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक राजेंद्र जायसवाल मंचस्थ रहे। उमेश दुबे, मीरा देवांगन महासचिव, महेंद्र प्रताप राठौर, कमला दपी गबेल, रामविलास डाहरे, लीलाधर साहू, गोविंद राठौर, राजेंद्र राठौर, शैल पांडे, गोकुल जायसवाल,जगन्नाथ हिमधर, रूपेश चौहान, शैलेश दुबे सहित पदाधिकारियों का कार्यक्रम संयोजन में महती योगदान रहा

कमलादपि गबेल के नेतृत्व में लगभग 60 स्काउट छात्रों ने अतिथि स्वागत का दायित्व संभाला। मंच से नारी प्रतिभा सम्मान मधुलिका दुबे,जयंती दुबे, चंद किरण सोनी, मधु कारकेल, ममता डहरिया, शारदा साहू, मीरा देवांगन ,सीमा राठौर, प्रिया दुबे, गीता सायतोड़, माधुरी राठौर, प्रतिभा यादव, डाली श्रीवास, अर्चना दिलीप, लोकेश्वरी सांडे, संगीता तिवारी, लक्ष्मी महंत, दुर्गा सिदार, द्रोपति नेताम, सुभद्रा चौहान, सरिता कवर, सुनीता कश्यप, निर्मला उरांव, मंजू चौहान, कमला सोनी विभा सोनी, विनीता राठोर, अनीता दुबे, मीरा साहू, दमयंती भार्गव, शांति थवाईत, निशा चंद्रा, सरोज बाला कवर, पुष्पा राठोर, अनीता राठौर, गायत्री खूटे, लता राठौर, उषा चंद्रा, निर्मला साहू, चंद्रिका सिदार, स्नेहलता टोप्पो, ममता राजपूत, प्रभा साव, मनीषा भारद्वाज, सुमन ज्योति, रागिनी चौहान, शोसन्ति कुजूर, दिव्यांशा गोड़, बिन्दे राज, सहित 216 को नारी प्रतिभा सम्मान प्रमाण पत्र, मोमेंटो से सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राठौर ने किया
