शिल्पा शेट्टी ने अनन्या के साथ उठाया टेस्टी खाने का लुत्फ़, बिल देने पर चंकी के उड़े होश

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस का खास ख्याल रख रही है। अभिनेत्री खुद को फिट रखने के लिए खूब योगा और वर्कआउट कर रही है। अभिनेत्री डाइट को लेकर भी कॉन्शियस रहती हैं लेकिन शिल्पा स्ट्रीट फूड की भी बहुत शौकीन है। अभिनेत्री को हमेशा जलेबी, समोसे और गोलगप्पों का आनंद लेते हुए देखा गया है । हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ लजीज खाने का मजा लेती हुई दिखाई दे रही है।

वीडियो में शिल्पा व्हाइट आउटफिट में दखाई दे रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अभिनेत्री ने अपने लुक को कम्पलीट कर रखा है। वहीं अनन्या मैरून टॉप और डेनिम जींस में में नज़र आ रही है। शिल्पा और अनन्या लजीज खाने का मजा लेती हुई दिखाई दी है। जिसके उपरांत चंकी पांडे की एंट्री होती है। इतना सारा खाना देख कर चंकी के होश उड़ जाते है। चंकी पूछते हैं कि इतने सारे खाने के पैसे कौन देगा। इस पर शिल्पा बोलती है-आप ही देंगे। बस इतना सुनते ही चंकी पांडे के हावभाव ही बदल जाते हैं। वीडियो साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा- ‘इसे कहते हैं रियल बिंज।

अनन्या पांडे और मैंने असल में बिंज किया और जब इतनी सारी डिशेज की पेमेंट कोई और करे तो खाने का टेस्ट कई गुना बढ़ जाता है। इसके साथ अभिनेत्री ने चंकी पांडे को भी टैग किया है।’ फैंस इस वीडियो को खूब लाइक भी कर रहे है।  वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो शिल्पा इन दिनों शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में दिखाई दे  रही है। एक्ट्रेस शो में जज की भूमिका निभा रही है। शो में शिल्पा के साथ किरण खेर और बादशाह भी जज की भूमिका में हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *