किरन्दुल नगरपालिका कार्यालय में हुआ राजस्व पखवाड़े का आयोजन

किरन्दुल-राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किसानों को प्रदाय की जाने वाली सेवाओं को ग्राम में ही उपलब्ध कराने तथा इसके संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में 14 मार्च से 05 अप्रैल 2022 के मध्य राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।जिसके अंतर्गत सोमवार को किरन्दुल नगरपालिका कार्यालय में राजस्व पखवाड़े के लिए शिविर का आयोजन किया इस बीच छत्तीसगढ़ की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्रीय बोली भाषा गोंडी हल्बी में प्रोजेक्टर के माध्यम से लोगों को दी गई।शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग में संचालित योजना प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना,सक्षम योजना, छत्तीसगढ़ महिला कोष, नोनी सुरक्षा योजना हेतु आवेदन लिया गया। तहसीलदार विवेक चंद्र ने बताया कि शिविर के दौरान विवादित नामान्तरण,विवादित बंटवारा,सीमांकन,निवास प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र,अतिक्रमण,अस्थायी जाति प्रमाण पत्र,भूमि परिवर्तन के प्रकरण के आवेदन लिए गए हैं। इस मौके पर एसडीएम अरुण कुमार सोम,जी के सोनवानी,बीनडी बघेल, सायरा बानो खान,पी वेंकटेश्वर, नंदकिशोर मरकाम उपस्थित थे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *