विधानसभा के पांचवें दिन बजट पर सामान्य चर्चा शुरू हुई. विधानसभा में का चौथा दिन जितना हंगामे से भरा रहा उससे कई ज़्यादा मुद्दों पर विपक्ष में सरकार पर हमला किया है. बजट पर चर्चा के दौरान अधिकारी दीर्घा ख़ाली होने पर विपक्ष ने आपत्ति जताई. बजट चर्चा के दौरान विभागीय अधिकारियों की गैरमौजूदगी का मामला सदन में जोरों से उठा. इस पर स्पीकर ने संसदीय कार्यमंत्री को निर्देश दिए.
भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि क्या अधिकारी सरकार के नियंत्रण से बाहर हैं. बजट पर सामान्य चर्चा महत्वपूर्ण है, लेकिन अधिकारी मौजूद नहीं है. इस पर मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि वित्त सचिव समेत कई अधिकारी मौजूद हैं. स्पीकर डॉक्टर चरणदास महंत ने संसदीय कार्यमंत्री को निर्देश दिया कि अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित हो ये देख लें.