संजय सिंह को छत्तीसगढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर एमएमडब्ल्यूयू (INTUC) किरंदुल शाखा द्वारा दी गई शुभकामनाएं

किरन्दुल। छत्तीसगढ़ प्रदेश इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन काँग्रेस (इंटक) का पंचम अधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य एवं छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य एवं अनेक राज्यों के इंटक अध्यक्ष, इंटक महामंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। अधिवेशन में सर्वसम्मति से संजय कुमार सिंह को पुनः प्रदेश इंटक का अध्यक्ष चुना गया। वे राष्ट्रीय इंटक के महामंत्री पद के दायित्व का निर्वहन भी कर रहे हैं तथा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर लगातार पांचवी बार चुने गए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन किरंदुल शाखा के अध्यक्ष विनोद कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, सचिव ए के सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सह सचिव विनोद बघेल, संगठन सचिव राकेश लाल, दुर्गा प्रसाद, कोषाध्यक्ष ओम कुमार साहू, कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है तथा उनके नेतृत्व में प्रदेश इंटक की भव्य सफलता की मंगल कामनाएं की है। श्रमिक हित में एकजुट होकर कार्य करने तथा राष्ट्रीय कार्यसमिति, प्रदेश इंटक के निर्देशों का पालन करते हुए मजदूरों के हित एवं उद्योग, कारखानो,खदानों को निजीकरण से बचाने हेतु सदैव तत्पर रहने की बातें कही गई। कार्यक्रम का संचालन छ. ग. इंटक के प्रदेश महामंत्री आशीष यादव ने किया।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *