सक्ती-फोर्थ स्क्रीन एजुकेशन व पंडित धर्म प्रकाश शर्मा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इंस्पायरिंग वूमन अवार्ड 2022 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। देशभर से इंस्पायरिंग वूमन अवार्ड 2022 के लिए 200 से भी अधिक नोमिनेशन प्राप्त हुए थे। जिनमें से वोटिंग प्रक्रिया व जूरी मेंबर्स द्वारा दिये गये अंको द्वारा अंतिम स्तर पर छत्तीसगढ़ से जांजगीर-चाम्पा जिले की रेखा गुप्ता ब्याख्याता को चुना गया और उन्हें अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर अवार्ड से सम्मानित किया गया, इस अवार्ड के लिए नॉमिनेशन में छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, असम, बिहार, केरल, मध्यप्रदेश, व पोंडिचेरी से प्रतिभागियों ने भाग लिया था,ज्ञात हो कि गुप्ता इससे पहले भी अनेक सामाजिक संगठनों तथा संस्थाओं से अवार्ड प्राप्त कर चुकी हैं तथा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।
इस अवसर पर गुप्ता ने फोर्थ स्क्रीन एजुकेशन, पंडित धर्म प्रकाश शर्मा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट का और जिसके सहयोग से यह अवार्ड मुझे आज मिला है जिन्होंने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मुझे वोट कर सहयोग किया उनको भी धन्यवाद ज्ञापित की हैं