सर्वश्रेष्ठ शाखा का अवार्ड मिला तो वही विकास हुए श्रेष्ठ अध्यक्ष के सम्मान से सम्मानित

मंच की प्रांतीय सभा में सम्मानित हुई दर्री- जमनीपाली की शाखा

सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की सप्तम प्रांतीय कार्यकारिणी के प्रथम प्रांतीय सभा ,,संगम,,जो कि चांपा के आतिथ्य में चांपा के रंग महल रिजॉर्ट में संपन्न हुआ। जिसमें कोरबा जिले की समाज सेवी संस्था मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली को अनेक पुरस्कारों से नवाजा गया, जहां दर्री- जमनीपाली श्रेष्ठ शाखा बनी, वही शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल को श्रेष्ठ अध्यक्ष का अवार्ड मिला, वही शाखा सचिव प्रतीक अग्रवाल को प्रांत की 65 शाखाओं में सर्वश्रेष्ठ सचिव व यूथ टॉक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया, अतिरिक्त मंच को अग्रिम शुल्क प्रेषक,, सर्वोत्तम युवा विकास कार्यक्रम,, दानपात्र में विशेष सहयोग हेतु पुरस्कार भी दिए गए,, अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच लगातार जनहित के कार्य करती आ रही है एवं जनहित के कार्यों में संलग्न है इन्हीं का परिणाम स्वरूप आज मंच को श्रेष्ठ शाखा से नवाजा गया है, सचिव प्रतीक अग्रवाल ने भी बताया कि वह लगातार इस मुकाम को हासिल करने के लिए प्रयासरत थे आज उन्हें सर्वश्रेष्ठ सचिव अवार्ड मिलने से वे अत्यंत प्रसन्न हैं

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *