छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर से मिले,पुरानी पेंशन बहाल पर जताया आभार

छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में जिला प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय कार्यालय कवर्धा में पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर से मुलाकात कर पुरानी पेंशन योजना के फिर से बहाली पर आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ने सदन में बजट सत्र के दौरान ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पुरानी पेंशन बहाली करने की घोषणा की, जो प्रदेश के लगभग तीन लाख कर्मचारियों के अंधकार मय भविष्य को सुनहरा व उज्जवल करने वाला निर्णय है,एनपीएस के तहत सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पेंशन नही मिलने से अपने भविष्य को लेकर शासकीय कर्मचारी भयभीत रहते थे, लेकिन सरकार के पुरानी पेंशन बहाली के निर्णय से शासकीय शिक्षक व कर्मचारी-अधिकारीगण सेवानिवृत्ति पश्चात बुढ़ापे में आर्थिक स्थिति को लेकर निश्चिंत होकर कार्य करेंगे संघ ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माननीय मंत्री व विधायक कवर्धा मोहम्मद अकबर के साथ ही सभी विधायकों को धन्यवाद,साधुवाद के साथ हार्दिक आभार व्यक्त किया

आज धन्यवाद व आभार देने प्रमुख रूप से संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र चन्द्रवंशी, जिला पदाधिकारी मुन्नवर बेग,विष्णु कौशिक,दिनेश बर्वे,सूरज पाली, राजेश तिवारी,मालती गर्ग,ब्लॉक अध्यक्ष कवर्धा अमित मिश्रा,बोड़ला संजय जायसवाल,घनश्याम चंद्रवंशी,रामकुमार वर्मा,जगजीवन हठीले,खुलेश्वर कौशिक,कुंजबिहारी हठीले,शत्रुहन हठीले आदि उपस्थित रहे.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *