खेलते-खेलते घर से बाहर चली गई चार वर्षीय मासूम, हो गई मौत

देहरादून: उत्तराखंड के श्यामपुर चौकी इलाके के लक्कड़घाट में तेज गति ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए से कुचलने से एक चार साल की बच्ची की मौत हो गई। तहरीर पर पहुंची चौकी पुलिस ने चालक को गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस ने बच्ची के शव को एम्स मोर्चरी में रखवा दिया है।

वही श्यामपुर चौकी इंचार्ज रामनरेश शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल निवासी, ग्राम मुराट, थाना शिवाला कला, जिला बिजनौर यूपी हाल निवासी लक्कड़ घाट, ऋषिकेश मजदूरी का काम करता है। शनिवार को राहुल की चार साल की बेटी नंदिनी घर में खेल रही थी। नंदनी खेलते हुए घर से बाहर निकली। इस के चलते वह सामने से आ रही तेज गति ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गई। पहिए के नीचे कुचलने से नंदनी गंभीर तौर पर चोटिल हो गई। आनन-फानन में परिवारवाले नंदनी को लेकर एम्स ऋषिकेश लेकर आए। जहां डॉक्टर्स ने उसको मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज रामनरेश शर्मा ने बताया कि तहरीर पर वह तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने पहले से ही चालक को पकड़ रखा था। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष से सुचना मिलने के पश्चात् संबंधित धाराओं में शिकायत दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्ची का शव एम्स ऋषिकेश में रखवा दिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *