जान्हवी कपूर को सपने में सुनाई देती है ये आवाज, वीडियो शेयर कर किया खुलासा

जान्हवी कपूर अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जु़डे अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वर्कआउट सेशन तस्वीरें और वीडियो साझा कर खुलासा किया है कि उन्होंने सपने में फिटनेस ट्रेनर की आवाज सुनाई देती हैं।

अभिनेत्री ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें और एक वीडियो शेयर की हैं। इन फोटोज में जान्हवी एक्सरसाइज करती हुई दिख रही हैं। वहीं, वीडियो में लेग्स की एक्सरसाइज करती हुई दिख रही हैं, जबकि वीडियो में उनकी ट्रेनर उन्हें वर्कआउट के दौरान निर्देशन देती हुई दिख रही हैं।

लिखा खास कैप्शन

इन फोटोज वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर एक्ट्रेस अपने सपने में सुनाई देने वाली आवाज का खुलासा करते हुए  कैप्शन लिखा, ‘कभी-कभी जब मैं सो जाती हूं, तब भी मैं नम्रता पुरोहित को अपने सपनों में गो स्लोली कहते हुए सुनती हूं।’

फिटनेस ट्रेनर ने दी प्रतिक्रिया

जान्हवी कपूर द्वारा शेयर इन तस्वीरो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, फिटनेस ट्रेनर नम्रता ने तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, दिमाग और शरीर का संबध। आखिरकार आप समझ रहे हैं कि धीमी गति कितनी प्रभावी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *