टीना दत्ता ने खोला अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ये बड़ा राज, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

टेलीविज़न जगत की मशहूर एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tina Datta) ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है. सोशल मीडिया पर टीना दत्ता ने एक छोटा सा वीडियो कैप्शन के साथ साझा किया है. इस कैप्शन में टीना दत्ता ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा राज प्रशंसकों के साथ साझा किया. इस वीडियो में टीना दत्ता बहुत गुस्से में हैं तथा हाथ में चप्पल पकड़े हुए कैमरे पर दिखाती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में टीना दत्ता लाल रंग का कुर्ता पहने हुए हैं तथा बालों का बन बनाया हुआ है. इसके साथ ही लाइट मेकअप किया हुआ है .

वही इस वीडियो के साथ टीना दत्ता ने कैप्शन में लिखा- ‘जब मैं नाइट आउट जाने के लिए बोलती हूं तो मेरी मां…’ इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा- ‘मां हमेशा मां होती हैं…क्या आप भी इसी समस्या का सामना करते हैं?’ इससे पहले टीना दत्ता की वाइट गाउन पहने फोटो वायरल हुई थी. इस फोटो में टीना बहुत  ग्लैमरस लग रही थीं. टीना दत्ता के ऑउटफिट में आगे की तरफ से कट लगा हुआ  है जो कि आगे से ऑउटफिट को रिवीलिंग लुक दे रही है.

बता दे कि टीना दत्ता के हर पोस्ट का उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार करते हैं. यहां तक कि कमेंट कर टीना दत्ता की प्रशंसा भी करते हैं. फिलहाल टीना दत्ता के इस लेटेस्ट पोस्ट ने लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. आपको बता दें, टीना दत्ता को पहचान टेलीविजन इंडस्ट्री में ‘उतरन’ सीरियल में अदा की गई इच्छा की भूमिका से मिली थी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *