श्री चंद्रहासिनी विद्यापीठ मिरौनी उन्हीं के शिक्षक/ शिक्षिकाओं द्वारा भी 12 मार्च को की जाएगी विशेष पूजा-अर्चना
सक्ती– श्री गोपाल जी महाप्रभु एवं श्री माँ चन्द्रहासिनी मंदिर सार्वजनिक न्यास चंद्रपुर के प्रबंध न्यासी गोविन्द अग्रवाल की स्वास्थ्यगत समस्या की जानकारी मिलने पर मंदिर न्यास चंद्रपुर के समस्त कर्मचारियों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना हेतु 11 मार्च की दोपहर मे माँ चन्द्रहासिनी मंदिर मे विशेष पूजन – अर्चन कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कि प्रार्थना की,प्रबंध न्यासी गोविन्द अग्रवाल चंद्रपुरिहा कुछ दिन पूर्व स्वास्थ्य जाँच के दौरान मुंबई मे बोन मेरो मे कैसर संबंधी समस्या कि जानकरी मिली, जिसका उपचार “बाम्बे हॉस्पिटल” मे ‘कीमो’ पद्धति के माध्यम से हो रहा हैं, और जिसमे आशा अनुरूप सुधार भी हो रहा हैं,ज्ञात हो कि गोविन्द चंदरपुरिहा धार्मिक संस्था से जुड़े होने साथ साथ अपने पिता स्व. प्रहलाद राय अग्रवाल कि भाति सदैव ही धर्म संबंधी कार्यों मे जुड़े रहते हैं।
वे धार्मिक क्षेत्र साथ साथ सामजिक, राजनितिक, खेलकूद सभी क्षेत्रो मे जुड़ आमजन के प्रिय हैं,सभी कर्मचारियों ने माँ चन्द्रहासिनी के समक्ष प्रार्थना कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कि कामना कि सभी को पूर्ण विश्वास हैं माँ चन्द्रहासिनी, गोपाल जी अपने सेवक गोविन्द को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दे धार्मिक सामाजिक विकास कि गति मे निरंतरता बनाये रखेंगी,माँ चन्द्रहासिनी सदा मंगल करे इन्ही कामनाओं संग सभी जनो ने अपनी कामना माँ के विशेष पूजन अर्चना कर जाहिर कि वही स्वर्गीय मुकुटधर पाण्डेय स्मृति सेवा समिति के संरक्षक सदाशिव पाण्डेय ने भी उनसे जुड़े अपने पुराने संस्मरण को याद करते उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कि कामना कि उन्होंने कहा गोविन्द भाई के कुशल नेतृत्व मे न्यास संग समाजिक क्षेत्र मे अपने पिता के पड़ चिन्हो पर चलते शिक्षा, धर्म, समाज के विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्य किया हैं। उनका स्वस्थ्य हो पुनः दायित्वों से जुड़ना समाज हित मे भी एक वरदान होगा।
निश्चिंजीत ही जल्द वे स्वस्थ्य हो हमारे बीच पुनः होंगे। मुकुटधर पाण्डेय स्मृति सेवा समिति का प्रत्येक सदस्य उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कि कामना करता हैं।नगर जन के लोग भी ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कि कामना कर रहे, वही चंद्रपुर से लगे मिरौनी में स्थित श्री चंद्रहासिनी विद्यापीठ के शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा भी 12 मार्च को प्रबंध न्यासी गोविंद जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा गया है, तथा उपरोक्त जानकारी ट्रस्टी पूनम अग्रवाल डोमनपुर द्वारा दी गई है
