छत्तीसगढ़ के श्याम प्रेमियों द्वारा खाटू श्याम में 13 एवं 14 मार्च को होगा दो दिवसीय श्री श्याम फागुन महोत्सव का विशेष आयोजन

छत्तीसगढ़ के हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी पहुंचे खाटू धाम

सक्ती– छत्तीसगढ़ प्रदेश के श्याम प्रेमियों द्वारा आगामी 13 एवं 14 मार्च को श्री श्याम बहादुर चरखी दादरी धर्मशाला खाटू श्याम जी राजस्थान में दो दिवसीय फागुन श्री श्याम महोत्सव का वृहद आयोजन किया गया है, तथा इस दो दिवसीय आयोजन में देश दुनिया के समस्त भजन गायक भी उपस्थित रहेंगे, तथा शाम 6:00 बजे से महोत्सव एवम भजन कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, शक्ति शहर के श्री बालाजी सेवा परिवार के सदस्य अभिषेक अग्रवाल ने भी इस दो दिवसीय श्याम फागुन महोत्सव खाटू धाम में श्याम प्रेमियों को उपस्थित होने का आग्रह किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *