मारवाड़ी युवा मंच शक्ति ने सेवा एवं रचनात्मक कार्यों से पूरे राष्ट्र में बनाई अपनी विशिष्ट पहचान- कपिल लाखोटिया राष्ट्रीय अध्यक्ष

मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा एवं महिला जागृति शाखा कि 11 मार्च को हुई बैठक

सक्ती– अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया के 11 मार्च को शक्ति आगमन पर स्थानीय हटरी धर्मशाला शक्ति के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  अर्चना गर्ग, राजनैतिक चेतना के राष्ट्रीय संयोजक सुनील जैन, छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अमर सुल्तानिया, प्रांतीय महामंत्री राज अग्रवाल,प्रांतीय मंडल उपाध्यक्ष शलभ अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हरिओम अग्रवाल, मंच के संरक्षक संजय रामचंद्र,मारवाड़ी युवा मंच शक्ति महिला जागृति की पूर्व अध्यक्ष गुड्डी देवी अग्रवाल एवं मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया प्रमुख रूप से मंच पर उपस्थित थे ,कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान अग्रसेन के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ, तत्पश्चात मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा के पदाधिकारी/ सदस्यों ने आगंतुक सभी अतिथियों का रोली- तिलक लगाकर स्वागत किया,तत्पश्चात मंच पर उपस्थित पदाधिकारियों का पुष्टाहार एवं माल्यार्पण के साथ भी स्वागत किया गया,एवं बैठक के दौरान मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा एवं महिला जागृति शाखा शक्ति की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्चना गर्ग का शाल- श्रीफल भेंट कर सम्मान भी किया गया

इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच शक्ति के पूर्व अध्यक्ष मानस अग्रवाल, संरक्षक महेंद्र जिंदल, मंजुला अग्रवाल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, कविता कैलाश अग्रवाल,  राजकुमार अग्रवाल राजू ने अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के साहिबाबाद दिल्ली में बन रहे राष्ट्रीय युवा भवन में जहां युवा मित्र ट्रस्टी के रूप में बनने की सहमति प्रदान की, तो वही राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सभी नए ट्रस्टीयों का माला पहनाकर स्वागत किया गया, तथा कार्यक्रम को शाखा अध्यक्ष मनीष कथूरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि मंच की शक्ति शाखा ने कोरोना काल मे सेवा के अनेको काम किए हैं, तथा आज शक्ति शाखा निरंतर रचनात्मक कार्य हो, सेवा का काम हो, समाज की प्रगति का काम, निरंतर आगे बढ़कर काम कर रही है, बैठक को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य हरिओम अग्रवाल, मंडलीय उपाध्यक्ष शलभ अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री राज अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज मारवाड़ी युवा मंच छत्तीसगढ़ प्रदेश में 65 शाखाओं के साथ एक सक्रिय रूप से संस्था के रूप में काम कर रही है, तथा आज सभी सदस्यों के उत्साह से यह मंच निरंतर मजबूत हो रहा है, बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना गर्ग एवं राजनीतिक चेतना के राष्ट्रीय संयोजक सुनील जैन ने भी संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा काफी पुरानी शाखा है, तथा दशकों से शाखा ने अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से अपनी सक्रियता से अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है ,कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी शक्ति शाखा की सक्रियता से कहीं न कहीं प्रेरणा लेते हैं, तथा शक्ति शाखा में मातृशक्ति एवं सभी युवा साथी मिलजुलकर निरंतर आपसी समन्वय के साथ मारवाड़ी युवा मंच के संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिए हुए हैं, तथा आने वाले समय में भी सभी इसी तरह से सक्रिय रूप से काम करें

बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया ने भी संबोधित करते हुए मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए साहिबाबाद में निर्माणाधीन युवा भवन में सभी युवा साथियों को युवा मित्र के रुप में सहयोग करने तथा इस कार्य को पूर्ण करने का आग्रह किया, तथा कपिल लखोटिया ने कहा कि आज अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच दशकों से इस भारत देश में एक सबसे बड़े युवाओं के विशाल संगठन के रूप में खड़ा हुआ है, तथा सभी के सहयोग से ही यह संभव हुआ है, एवं हम सभी को आने वाले समय में इसी तरह से इस संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है,कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा में सेवा के कामों में अग्रणी योगदान देने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा के प्रभारी कैलाश चंद्र अग्रवाल, व्हीलचेयर प्रभारी गजेंद्र डालमिया गज्जू सहित अन्य सदस्यों का भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया तथा बैठक में मंच सदस्यों में भी काफी उत्साह देखा गया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया, तथा 11 मार्च को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की संपन्न बैठक के दौरान प्रमुख रुप से संरक्षक संजय रामचंद्र, महेंद्र जिंदल, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य हरिओम अग्रवाल, शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथुरिया, सचिव सौरभ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिश गोयल, पूर्व शाखा अध्यक्ष मानस अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल राजू , प्रकाशचंद्र अग्रवाल ट्राली,मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा, रक्तदान संयोजक राजीव अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति की ओर से पूर्व अध्यक्ष मंजुला अग्रवाल,  गुड्डी देवी अग्रवाल, शाखा सचिव रितु पवन अग्रवाल,  रंजना अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, बिंदु अग्रवाल,  निशा अग्रवाल, सरोज अग्रवाल,  रेखा अग्रवाल, सुशील अग्रवाल,  रंजना गोयल, कविता कैलाश अग्रवाल सहित काफी संख्या में दोनों ही शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे तथा बैठक के बाद आगंतुक अतिथियों के स्वागत में स्वल्पाहार का आयोजन भी किया गया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया ने भी सभी पदाधिकारी सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से परिचय करते हुए उन्हें मंच में सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए आभार व्यक्त किया तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला खरसिया की ओर रवाना हो गया एवं खरसिया में बैठक के पश्चात पर रायगढ़ में मारवाड़ी युवा मंच की बैठक लेकर सीधे कोलकाता के लिए रवाना होंगे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *