अब पीडीएस राशन हेतु थम मशीन में लगाना होगा अंगूठा तब मिलेगा राशन

किरन्दुल-पीडीएस राशन लेने हेतु हितग्राहियों को अब स्वयं जाना होगा पीडीएस दुकान तब मिलेगा राशन।बता दें राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों में किसी भी एक के अंगूठा थम मशीन में लगाना होगा जिसके बाद राशन प्राप्त होगा।खाद्य विभाग द्वारा अभी नगरीय क्षेत्र की पीडीएस राशन दुकानों में थम मशीन का इस्तेमाल राशन देने के लिए शुरू किया गया है।

दूसरी ओर थम मशीन में जिओ सिम लगी होने के कारण किरन्दुल के कई शासकीय राशन दुकानों में थम मशीन में दिक्कतें आ रही है। नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय ने कहा कि कलेक्टर से मुलाकात कर उक्त समस्या से उन्हें अवगत करवाया जाएगा एवं समस्या का निराकरण किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *