पवन के झोंकों ने उतारी गर्मी, बिलासपुर में पारा 25 डिग्री

बिलासपुर। मार्च के आरंभ के साथ गर्मी ने अपना विराट रूप दिखाना शुरू कर दिया गया। तभी गुरुवार को अचानक पूर्वी हवाओं के झोंकों ने बिलासपुर के वातावरण में नमी पैदा कर दिया। दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री से गिरकर 25.4 डिग्री पर पहुंच गया। प्रदेश में ज्यादातर जिलों में तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। शुक्रवार को भी मौसम इसी तरह बने रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर शहर में नहीं हुआ। हल्की बूंदाबांदी तो दूर आसमान में बादल तक नजर नहीं आए। लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में पूर्वी हवा के आने से मौसम शुष्क बना हुआ है। आज भी यह ट्रेंड जारी रह सकता हैै। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में अभी दो दिनों से रायगढ़ जिला सबसे गर्म बना हुआ है, यहां का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री तापमान पहुंच गया है। जबकि सबसे कम तापमान बलरामपुर जिला है यहां पारा 11.3 डिग्री है। शुक्रवार सुबह से आसमान साफ है।

बता दें कि बिलासपुर में रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। पारा एक दिन पहले जहां 18 डिग्री था वहीं गुरुवार को 18.8 डिग्री पहुंच गया। ऐसे भी आज भी उम्मीद की जा रही है कि जिस तरह रात में मौसम रहा उसके हिसाब से पारा नीचे नहीं जाएगा। इधर गर्मी के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सतर्क है। ओपीडी में रोजाना भीड़ लग रही है। मौसमी बिमारियों को देखते हुए लोगों को पानी अधिक पीने की सलाह दी जा रही है। जिससे की शरीर में पानी की मात्रा कम ना हो।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *