कुम्हारी l कुम्हारी नगर पालिका प्रशासन और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय बांदा के माध्यम से पशु विभाग के पशु चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा चारा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया जिसमें कुम्हारी की लगभग 54 महिलाएं जो स्वसहायता समूह से संबद्ध है शामिल हुए और उन्होंने इस संबंध में जानकारी प्राप्त की चारा उत्पादन किस प्रकार से होना चाहिए और फसल की क्यारियां कितनी दूरी पर लगाई जानी चाहिए इन सब चीजों की जानकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी जीतेंद्र कुशवाहा ने प्रशिक्षण सत्र में दिया स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और महिलाओं के द्वारा उत्साह पूर्वक कार्य करने की सराहना की इस संबंध में पशु विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र के गौठान को मॉडल गौठान के रूप में विकसित किए जाने की प्रशंसा करते हुए पशुओं को चारे और दाने का किस प्रकार से वितरण किया जाए के संबंध में जानकारी दी । पशु की आयु के अनुसार पशुओं को आहार दिया जाना उचित होता है इस संबंध की जानकारी कृषि से संबंधित लोगों को दी। पूर्ण रूप से गौठान में रह रहे पशुओं के लिए आहार की सूची दी गई ताकि वह उसके अनुसार पशुओं को आहार दें और पौष्टिक तत्व दें ताकि वह उनसे अच्छे दूध प्राप्त हो सके इसी प्रकार स्व सहायता समूह को चारा बनाए जाने की विधि समझाई गई। कृषि विश्वविद्यालय के और नगर पालिका प्रशासन के इस संयुक्त प्रयास से प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ ग्रामीणों ने एवं स्व- सहायता महिला समूह ने उठाया l
