वरुण धवन और रश्मिका मंदाना ने थलापति विजय के गाने पर किया डांस, बीच पर लगाए ठुमके

वरुण धवन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली पर ऑन-स्क्रीन नजर आएगी। हालांकि ये दोनों किस प्रोजेक्ट पर साथ में काम कर रहे हैं, इसकी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। रश्मिका मंदाना ने वरुण धवन के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी,  जिसे देखने के बाद फैंस दोनों की मस्ती देखकर काफी खुश हुए और दोनों को साथ में देखने के लिए उत्सुकता जताई। अब भेड़िया एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में रश्मिका मंदाना के साथ बीच पर ठुमके लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं।

थलापति विजय के गाने पर किया डांस

वरुण धवन ने नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दोनों किसी बीच पर खड़े होकर डांस कर रहे हैं। वरुण धवन और रश्मिका मंदाना के बैकग्राउंड में ‘बीस्ट’ का अरेबिक गाना बज रहा है जोकि साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म है। इस वीडियो में रेत पर डांस करते हुए रश्मिका मंदाना जबरदस्त एक्सप्रेशन दे रही हैं। तो वही वरुण धवन भी ब्लैक शर्ट के आगे से बटन खोले रश्मिका मंदाना के साथ डांस करते हुए मस्ती कर रहे हैं। वरुण धवन के साथ डांस करने के अलावा रश्मिका मंदाना उन्हें छेड़ती हुई भी दिखाई दीं।

फैंस को पसंद आ रही है दोनों की जोड़ी

इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा, ‘यो हबीबो, रेत पर डांस करते हुए कुछ पल’। दोनों की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस  वीडियो को अब तक 10 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और वैसे लगातार कमेंट बॉक्स में हार्ट वाला इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। थलापति विजय की फिल्म ‘बीस्ट’ का Arabic Kuthu | Halamithi Habibo गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रश्मिका और वरुण के अलावा समांथा रुथ प्रभु भी थलापति विजय के गाने पर डांस कर चुकी हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *