मणिकंचन केंद्र का किया गया उद्घाटन,छात्र-छात्राओं को दिया गया पुरस्कार एवं सायकल वितरण

कुम्हारी। छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण दुर्ग (क्रेडा) द्वारा ऊर्जा संरक्षण सप्ताह अंतर्गत आयोजित चित्रकला / स्लोगन प्रतियोगिता 2021 के प्रतिभागी विद्यार्थियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को क्रमशः 5000 एवं 3000 की राशि तथा प्रमाण पत्र का वितरण मुख्य अतिथि राजेश्वर सोनकर ने अपने कर-कमलों से किया ।ग्राम परसदा की छात्रा कनक साहू को चित्रकला में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर एवं विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष के. रवि कुमार ने प्रदेश सरकार द्वारा जारी योजनान्तर्गत विद्यालय के छात्राओं को साइकिल प्रदान किया। उन्होंने ग्राम परसदा में मणि कांचन केन्द्र का शुभारंभ किया । उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से अधिक लाभ सभी को प्राप्त हो इस रूप में विस्तारित और विकसित करने का प्रयास किया जाएगा । इस अवसर पर पार्षद थानेश पटेल, निलिश देवांगन, युजेन साहू, सती यादव, कुमारी बाई निषाद सहित स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *